Chadariya Jhini Re Jhini
Back to the song: Chadariya Jhini Re Jhini
Song Name: Chadariya Jhini Re Jhini
Official Name: None
Author: Kabir Dasa
Book Name: None
Language: Hindi
LYRICS:
(प्रथम अस्थयी)
कबीरा जब हम पैदा हुए,
जग हँसे,हम रोये
ऐसी करनी कर चलो,
हम हँसे,जग रोये
(ध्रुव पद)
चदरिया झीनी रे झीनी
राम नाम रस भीनी
(१)
अष्ट-कमल का चरखा बनाया,
पांच तत्त्व की पूनी
नौ-दस मास बुनन को लागे,
मूरख मैली किन्ही
(२)
जब मोरी चादर बन घर आई,
रंगरेज को दीन्ही
ऐसा रंग रंगा रंगरे ने,
लालो लाल कर दीन्हि
(३)
चादर ओढ़ शंका मत करियो,
ये दो दिन तुमको दीन्ही
मूरख लोग भेद नहीं जाने,
दिन-दिन मैली किन्ही
(४)
ध्रुव-प्रह्लाद सुदामा ने ओढ़ी,
शुकदेव ने निर्मल किन्ही
दास कबीर ने ऐसी ओढ़ी,
ज्यूँ की त्यूं धर दीन्ही
UPDATED: November 9, 2017