Itna To Karna Swami
Back to the song: Itna To Karna Swami
Song Name: Itna To Karna Swami
Official Name: None
Author: Anonymous
Book Name: None
Language: Hindi
(ध्रुव पद)
इतना तो कर्ना स्वामी, जब प्राण तन से निकले
गोविन्द नाम लेके, तब प्राण तन से निकले
(१)
श्री गंगा जी का तट हो यमुना का बंसी-वट हो
मेरा साँवरा निकट हो जब प्राण तन से निकले
(२)
श्री वृन्दावन का स्थल हो मेरे मुख में तुलसी दल हो
विष्णु चरण का जल हो, जब प्राण तन से निकले
(३)
पीताम्बरी कसी हो छवी मन में ये बसी हो
होंटों पे कुछ हसी हो जब प्राण तन से निकले
(४)
जब कंठ प्राण आये कोई रोग ना सताये
यम दरस ना दिखाये जब प्राण तन से निकले
(५)
उस वक़्त जल्दी आना नहीं श्याम भूल जाना
राधे को साथ लाना जब प्राण तन से निकले
(६)
मेरा प्राण निकले सुख से तेरा नाम निकले मुख से
बच जाऊँ घोर दुःख से, जब प्राण तन से निकले
(७)
एक भक्त की हैं अर्शी ख़ुदगर्ज़ की हैं गरज़ी
आगे तुम्हारी मर्ज़ी जब प्राण तन से निकले
UPDATED: June 5, 2017