Kirtana Karake Tihara
Back to the song: Kirtana Karake Tihara
Song Name: Kirtana Karake Tihara
Official Name: None
Author: Traditional
Book Name: None
Language: Hindi
LYRICS:
(ध्रुव पद)
कीर्तन करके तिहारा, मन ये पावन हो गया
पा लिया श्री कृष्ण द्वारा, मन ये पावन हो गया
(१)
भागवत भक्ति मार्ग बरसा दिया प्रभुपाद ने
नीन्द में सोये जगत को जगा दिया प्रभुपाद ने
पाके सत्गुरु का सहार, मन ये पावन हो गया
(२)
जल रहि दुःख ताप अग्नि, जल रहा संसार है
दुःख से बचने का जगत में नाम ही आधार है
कृष्ण को जिसने पुकारा, मन ये पावन हो गया
(३)
राधे राधे राह मेरे सांवरे के द्वार की
मन में तेरे ज्योत जागे कृष्ण प्रभु के प्यार की
शरण हो सर्वस में हार, मन ये पावन हो गया
UPDATED: July 14, 2016