Krsna Jinaka Nama Hai
Back to the song: Krsna Jinaka Nama Hai
Song Name: Krsna Jinaka Nama Hai
Official Name: None
Author: Traditional
Book Name: None
Language: Hindi
LYRICS:
(१)
कृष्ण जिनका नाम है, गोकुल जिनका धाम है
ऐसे श्री भगवान को (मेरे) बराम्बार प्रणाम है
(२)
यशोदा जिनकी मैया है, नन्द जी बापैया है
ऐसे श्री गोपाल को (मेरे) बारम्बार प्रणाम है
(३)
राधा जिनकी जाया है, अद्भुत जिनकी माया है
ऐसे श्री घन-श्याम को (मेरे) बारम्बार प्रणाम है
(४)
लूट लूट दधि माखन खायो, ग्वाल-बाल संग धेनु चरायो
ऐसे लीला-धाम को (मेरे) बारम्बार प्रणाम है
(५)
द्रुपद सुता को लाज बचायो, ग्राह से गज को फन्द छुड़ायो
ऐसे कृपा-धाम को (मेरे) बराम्बार प्रणाम है
(६)
कुरु पाण्डव को युद्ध मचायो, अर्जुन को उपदेश सुनायो
ऐसे दीन-नाथ को (मेरे) बारम्बार प्रणाम है
(अन्तिम धुन)
भज रे! भज गोविन्द गोपाल हरे
राधे गोविन्द, राधे गोविन्द, राधे गोविन्द
राधे गोपल, राधे गोपल, राधे गोपल
ऐसे श्री भगवान को (मेरे) बारम्बार प्रणाम है
UPDATED: September 30, 2015