Rama Kaho Ghanasyama Kaho

Back to the song: Rama Kaho Ghanasyama Kaho

Song Name: Rama Kaho Ghanasyama Kaho

Official Name: None

Author: Traditional

Book Name: None

Language: Hindi

A

LYRICS:

(ध्रुव पद)

(श्री) राम कहो घनश्याम कहो

जय बोलो सीता राम रे

(तेरी) बीत रही है उमरिया

जय बोलो घनश्याम रे

(१)

मधुर मधुर जग के सपनों में

तुने जनम गंवाया

कभी न मन मन्दिर में प्यारे

तुने हरि को ध्याया

दांव लगे ना पूरी लगे

ना लागे चिन्ताम रे

(२)

कदम कदम पर पाप अनेकों

तुने नित ही कमाया

कभी ना सत-संगत में जाके

तुने हरि गुण गाया

झूठी काया झूठी माया

क्यूं तु बने ग़ुलाम रे

(३)

हांड मांस का तन यह तेरा

आज है, कल ना रहे

हाथी घोड़ा महल खज़ाना

कोई संग ना जाये

यह तदक भनक यह चमक दमक

ना देवेगी कुछ काम रे

(४)

चेत अरे माटी के पुतले

है नश्वर तेरी काया

चार दिनों की ज़िन्दगानी में

तु काहे भरमाया

अब ध्यान करो गुनगान करो

लो राधे श्याम के नाम रे

UPDATED: August 1, 2017